कहा— मंत्री फर्जीवाड़ा करना चाहते हैं, कार्यकर्ता गड़बड़ी नहीं होने देंगे

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंत्री लोग फर्जीवाड़ा करना चाहते हैं और अधिकारी उन पर दबाव डालेंगे, लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे।
रामगोपाल यादव ने कहा कि देश में पहले से ही एस्मा (आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम) लागू है और हालात ऐसे हैं कि एस्मा से भी बड़ी इमरजेंसी देश में लागू है। उन्होंने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगा।
सपा महासचिव ने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियमों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखेंगे और किसी भी तरह के फर्जीवाड़े को सफल नहीं होने देंगे।
रामगोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान हालात लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती हैं। जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here