फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा (Uttar Pradesh Sahitya Sabha), अवधी प्रकोष्ठ द्वारा भारतीय भाषा दिवस (indian language day), सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन दिवस के अवसर पर अवधी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या बिन्दु सिंह ने की,मुख्य अतिथि के रूप में एम.एल.सी. पवन सिंह चौहान, सर्वेश अस्थाना,कार्यक्रम आयोजक रामबहादुर मिश्रा आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ राम जी की वन्दना से .हुआ। कार्यक्रम में अवधी शोध ग्रन्थ का लोकार्पण हुआ।
जनपद की राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका व साहित्यकार,हिन्दी साहित्य भारती ( अन्तरराष्ट्रीय संस्था)केंद्रीय कार्यकारिणी की सदस्या भारती मिश्रा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रचना पाठ किया तथा उन्हें अवधी शोध ग्रन्थ लेखक रामबहादुर मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। पदम श्री से सम्मानित विद्या बिन्दु सिंह ने कहा- अपनी भाषा के साथ-साथ अपनी वेशभूषा और भोजन का भी प्रचार प्रसार करना चाहिए।
इस अवसर पर नेपाल से कृष्णा देवी, तिमिल सिन्हा,कनाडा से अनिल, अमिता पाण्डेय,अनीस देहाती,अमेठी,प्रमोद साधक,बहराइच, डाॅ.सूर्य प्रसाद निशिहर रायबरेली,नीरज शुक्ला,राज वर्मा लखनऊ, आदि ने विचार व्यक्त किए। यह जानकारी भारती मिश्रा ने कार्यक्रम से वापस लौट के बाद दी।


