CEO के बाद अब चेयरमैन विक्रम मेहता ने भी यात्रियों से मांगी माफी
नई दिल्ली। पिछले दो दिनों से देशभर में इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में भारी अव्यवस्था और बड़े पैमाने पर कैंसलेशन के बीच अब कंपनी के चेयरमैन विक्रम मेहता ने भी यात्रियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इससे पहले इंडिगो के CEO ने भी स्थिति पर खेद जताते हुए असुविधा के लिए माफी मांगी थी।
विक्रम मेहता ने कहा—
“उड़ानों के रद्द होने और ऑपरेशनल अव्यवस्था के लिए हम यात्रियों से दिल से माफी मांगते हैं। हालात सामान्य करने के लिए हमारी टीमें चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।”
बीते 48 घंटों में इंडिगो की 35 से अधिक उड़ानें रद्द और कई फ्लाइट्स घंटों लेट हुईं, जिसके कारण दिल्ली, मुंबई, पटना, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर भी यात्रियों की लंबी कतारें और गड़बड़ी देखने को मिली। कंपनी ने कहा कि तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों पर असर पड़ा है, लेकिन स्थिति को जल्द सामान्य करने का आश्वासन दिया है।
एलान के बाद उम्मीद है कि यात्रियों में बढ़ते आक्रोश को कुछ राहत मिलेगी। Meanwhile, DGCA ने भी एयरलाइन से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।






