ऑस्ट्रेलिया में बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर फेसबुक–इंस्टाग्राम सहित 10 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन

0
41

– 10 दिसंबर से लागू हुआ नया कानून, पीएम अल्बनीज बोले—“बच्चों को उनका बचपन लौटाने वाला दिन”

सिडनी/कैनबरा।ऑस्ट्रेलिया ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। सोमवार, 10 दिसंबर से फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक समेत कुल 10 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नाबालिगों के लिए बंद हो गए।
अब इन पर 16 साल से कम आयु का कोई भी बच्चा अकाउंट नहीं बना सकेगा और न ही उपयोग कर सकेगा।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा  “यह कानूनी सुधार जीवन बदलने वाला है। यह बच्चों को सिर्फ अपना बचपन बिताने की अनुमति देगा
और माता-पिता को मानसिक शांति देगा।” बैन की जरूरत क्यों पड़ी? 16 वर्ष से कम उम्र के 83% बच्चे सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में लगातार बढ़ोतरी देखी गई, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बच्चों के डेटा की सुरक्षा में नाकाम रहे इन कारणों को देखते हुए सरकार ने यह कड़ा कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here