सीएम बोले—“शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, समग्र विकास का माध्यम है”
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ यूनिवर्सिटी में बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन के समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तित्व तैयार करना होना चाहिए।
सीएम योगी नें कहा
शिक्षा व्यक्ति के चारित्रिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास का आधार है।
नई पीढ़ी को राष्ट्रीय मूल्यों और आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद ने वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी और शिक्षा परिषद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान पूर्वांचल ही नहीं, पूरे प्रदेश को शिक्षित और सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।





