– राहुल गांधी ने एक्स पर पूछा—“BJP चुनाव आयोग को वोट चोरी का औज़ार क्यों बना रही है?”
दिल्ली। चुनाव आयोग से जुड़े हालिया फैसलों को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बुधवार को एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए BJP पर चुनाव आयोग को “वोट चोरी का औज़ार” बनाने का आरोप लगाया और तीन गंभीर सवाल उठाए।
राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर सीजेआई को चुनाव आयुक्त चयन पैनल से क्यों हटाया गया?चुनाव आयोग को लगभग पूरी कानूनी इम्युनिटी क्यों दी गई? सीसीटीवी फुटेज 45 दिन में नष्ट करने की जल्दी क्यों है?
राहुल ने कहा कि इन निर्णयों से चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं और लोकतंत्र की विश्वसनीयता को नुकसान पहुँचता है।
उधर BJP ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि विपक्ष बिना तथ्यों के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तकरार तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गर्म होने की संभावना जताई जा रही है।






