भारत में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी करेगी 17.5 अरब डॉलर का निवेश

0
105

ए आई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, डेटा सेंटर विस्तार से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश का ऐलान किया है। कंपनी 2026 से 2029 के बीच भारत में 17.5 अरब डॉलर (लगभग ₹1.45–1.58 लाख करोड़) का विशाल निवेश करेगी। यह घोषणा माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद की। कंपनी का कहना है कि यह निवेश भारत को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड टेक्नोलॉजी के वैश्विक हब के रूप में विकसित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि यह 17.5 अरब डॉलर का निवेश मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में किया जाएगा, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना, क्लाउड कंप्यूटिंग और अजूरे सेवाओं का विस्तार, नए डेटा सेंटर कैंपस की स्थापना, भारत में AI-ready वर्कफोर्स तैयार करना टेक्नोलॉजी और डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत बनाना है।
कंपनी के अनुसार, यह निवेश भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की गति को कई गुना बढ़ा देगा।
नए डेटा सेंटर से कई बड़े क्लस्टर, अतिरिक्त क्षमता हजारों MW लाखों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार होगा।
एआई प्रशिक्षण लक्ष्य जिसमे लाखों युवाओं को ए आई स्किलिंग प्रोग्राम रॉयटर्स और प्रमुख टेक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह निवेश माइक्रोसॉफ्ट का एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।
माइक्रोसॉफ्ट इसलिए इतना बड़ा निवेश कर रहा क्योंकि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता डिजिटल मार्केट, 85 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट उपयोगकर्ता, स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारी वृद्धि, एआई और क्लाउड सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही हैँ।
भारत की बड़ी स्किल्ड वर्कफोर्स कंपनी के वैश्विक विस्तार के लिए उपयुक्त है।
सत्य नडेला ने क्या कहा? मुलाकात के बाद नडेला ने कहा  “भारत अब AI-फर्स्ट भविष्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट उसका मजबूत भागीदार बनने जा रहा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here