लखनऊ पुलिस ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को किया गिरफ्तार

0
141

– सरकारी भूमि आवंटन में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों में कार्रवाई, जांच में कई अहम साक्ष्य मिले

लखनऊ।देवरिया प्लॉट आवंटन में हुई अनियमितताओं के मामले में लखनऊ पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उन पर सरकारी जमीन के आवंटन में धोखाधड़ी, कागज़ों में हेरफेर और गैर-योग्य व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।
पुलिस जांच में पाया गया कि प्लॉट आवंटन की कई फाइलों में फर्जी दस्तावेज जोड़े गए थे और नियमों के विपरीत लाभ पहुंचाया गया। राजस्व अभिलेखों में कथित रूप से छेड़छाड़ के भी प्रमाण मिले हैं। पुलिस के अनुसार, कुछ दस्तावेजों पर अमिताभ ठाकुर की सीधी भूमिका दिखती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी आवश्यक थी। जांच आगे बढ़ने पर और भी नाम सामने आने की संभावना है।
पूर्व आईपीएस ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। उनके परिवार ने जांच को निष्पक्ष रूप से कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here