रोज सिर्फ 333 बचाएं, और मैच्योरिटी पर पाएं 17 लाख—जानें पूरा कैलकुलेशन

0
113

 सरकारी गारंटी और 7.1% ब्याज दर के साथ आम निवेशक भी बना सकते हैं बड़ा फंड

नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग योजनाओं को देश में सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है। सरकारी गारंटी और आकर्षक ब्याज दरों के चलते आम लोग छोटी-छोटी बचत से भी बड़ा फंड तैयार कर लेते हैं। इसी कड़ी में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम एक बार फिर सुर्खियों में है, क्योंकि इसमें रोजाना की मामूली बचत से भविष्य में लाखों रुपये का फंड हासिल किया जा सकता है।
निवेश विशेषज्ञों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रोजाना सिर्फ ₹333 बचाकर हर महीने ₹10,000 PPF खाते में जमा करता है, तो यह रकम धीरे-धीरे बढ़कर 15 साल में लगभग ₹17 लाख तक पहुंच जाती है। यह गणना पोस्ट ऑफिस की वर्तमान 7.1% वार्षिक ब्याज दर पर आधारित है।
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की गई राशि, अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी—तीनों ही पूरी तरह टैक्स-फ्री हैं। इसके अलावा, आयकर कानून की धारा 80C के तहत निवेशक ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
पूरी तरह सुरक्षित,सरकारी गारंटी,
स्थिर ब्याज दर,
लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार,
टैक्स-फ्री रिटर्न,
आर्थिक लक्ष्य पूरा करने में मददगार होगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि युवा और नौकरीपेशा लोग यदि जल्दी निवेश शुरू करें तो भविष्य में आसानी से करोड़ों रुपये का रिटायरमेंट फंड भी बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here