मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए सख्त निर्देश

0
23

लखनऊ| राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों की मदद और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक तुरंत पहुंचे, इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में कुल 42 लोग अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। इनमें से पांच लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर सीएम ने संबंधित अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से ही चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है और पैसे के अभाव में किसी का इलाज प्रभावित नहीं होगा।

इसके अलावा कई लोग पुलिस और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत लेकर आए। सीएम ने उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

कुछ लोगों ने आवास की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीएम/सीएम आवास योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here