फर्रुखाबाद। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मऊदरवाजा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान में लापरवाही तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपेक्षित सतर्कता न बरतने को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने यह कदम उठाया है। विभागीय स्तर पर यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि पुलिस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है। ऐसे में प्रत्येक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्रवाई करें, जनता की शिकायतों को प्राथमिकता दें और किसी भी तरह का आपराधिक माहौल पनपने न दें।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि आगे भी जिस भी अधिकारी-कर्मी की कार्यप्रणाली में लापरवाही या उदासीनता पाई जाएगी, उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Home ताज़ा खबरें कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष लक्ष्मण...






