27 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

रामपुर ढपरपुर के किसानों की दिक्कतों लेकर भाकियू ने की आन्दोलन की घोषणा

Must read

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन टिकैत (Bhakiyu) पंचायत में जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने रामपुर ढपरपुर (Rampur Dhaparpur) में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर तहसील व नगर पालिका कार्यालय परिषद में धरना प्रदर्शन का ऐलान किया । उन्होंने कहा कि गांवों की समस्या को देखते हुय सदर तहसीलके प्रांगण में और नगर पालिका परिषद प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । नगर पालिका परिषद द्वारा रामपुर ढपरपुर और निकट के ग्रामों में जो शहर के गंदे नाले का पानी छोड़े जाने का विरोध किया जायेगा।

उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम वासियों का जीवन दूभर हो गया है । इन गांव की समस्याओं को लेकर किसानों के साथ तहसील और नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद का घेराव 15 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालों से सिल्ट निकली हुईं पड़ी उसको 15 दिसंबर से पहले नहीं उठाया जाता है तो सिल्ट भरकर नगर पालिका के ऑफिस और प्रांगड़ में डाली जाएगी ।उन्होंने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों को भी देखना चाहिए कि यहां के ग्रामवासी और किसान किस तरह का जीवन जी रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि जनपद में जो सरकारी क्रय केंद्र बनाए गये हैं इनमें किसानों के साथ खुली लूट हो रही है ।इस लूट को बंद किया जाना चाहिए । उन्होंने बाल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली बिल में विशेष छूट दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपलाल ने की। यह जानकारी जिला महासचिव अभय यादव ने दी ।

इस अवसर पर सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,रामपुर ढपरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपत नगला के प्रधान श्याम शाक्य ,अमिल पुर के प्रधान पति रविन्द्र शाक्य सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article