मिशन शक्ति के तहत: भारत विकास परिषद बजरंग शाखा ने बेलासराय गजा में बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए

0
78

स्काउट–गाइड का आकर्षक प्रदर्शन, मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. वंदना द्विवेदी ने दिए संस्कार और शिक्षा के मूल मंत्र

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद बजरंग शाखा फतेहगढ़–फर्रुखाबाद के तत्वावधान में अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र जूनियर हाईस्कूल बेलासराय गजा में बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश देना था।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत स्काउट और गाइड के बच्चों ने सुंदर और प्रेरणादायक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष व भारत विकास परिषद बजरंग शाखा की संरक्षक प्रोफेसर डॉ. वंदना द्विवेदी ने बच्चों को जीवन और शिक्षा के मूल्यों से अवगत कराया। उन्होंने ‘रामचरितमानस’ की पंक्ति—
“प्रातः काल उठकर रघुनाथा। माता-पिता गुरु नावहि माथा।।”
का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों को प्रतिदिन सुबह उठकर अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का अभिवादन अवश्य करना चाहिए।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि—
“यह समय शिक्षा ग्रहण करने का है। बच्चों को हर हाल में इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और अपनी पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा सभी बच्चों और शिक्षकों को गीता प्रेस की पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में निर्मित एमडीएम कक्षा का फीता काटकर उद्घाटन भी प्रो. डॉ. वंदना द्विवेदी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजुम दुबे , अध्यक्ष, भारत विकास परिषद श्रीमती बरखा सक्सेना उपासना शर्मा श्रीमती बिंदु द्विवेदी दीपिका सक्सेना जिला स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, प्रधान, बेलासराय गज, सहायक अभियंता सिडको दुर्गा प्रसाद विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलेंद्र गंगवार ने सभी अतिथियों, परिषद पदाधिकारियों तथा बच्चों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here