स्टेट बैंक से निवाचुअत (महावीरगंज) तक मार्ग वन-वे घोषित, रिक्शा संचालन पर नई व्यवस्था लागू

0
27

व्यापारियों की मांग पर एएसपी ने लिया त्वरित निर्णय, नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जताया आभार

फर्रुखाबाद। शहर के व्यस्ततम मार्ग पर लंबे समय से लगने वाले जाम से राहत देने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 07 दिसंबर 2025 से स्टेट बैंक से निवाचुअत (महावीरगंज) तक के मार्ग को वन-वे घोषित कर दिया गया है। इस नए ट्रैफिक नियम के तहत अब इस रास्ते पर रिक्शा का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार,
रिक्शा आईटीआई से महावीरगंज होते हुए स्टेट बैंक वाली गली तक आ सकेंगे।
लेकिन स्टेट बैंक वाली गली से वापस लौटने की अनुमति नहीं होगी।
यह कदम लगातार बढ़ते जाम, अव्यवस्थित ट्रैफिक और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठन के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता शिवाशीष तिवारी ने आभार जताते हुए कहा“एसपी आरती सिंह जिन्होंने व्यापार मंडल की मांग को समझते हुए शहर की आवश्यकता के अनुरूप तत्काल एक्शन लिया। यह कदम निश्चित रूप से जाम की समस्या से राहत देगा और व्यापारिक क्षेत्र में सुगमता बढ़ेगी।”
व्यापारियों का मानना है कि वन-वे व्यवस्था और रिक्शा रूट में बदलाव से भीड़भाड़ कम होगी, दुर्घटना की आशंकाएं घटेंगी और बाजार में आवाजाही सुचारू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here