खराब ज्वाइंट से चांदपुर में गलियां डूबीं जल जीवन मिशन की टेस्टिंग में बड़ा झोल

0
36

टेस्टिंग रोकनी पड़ी, ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत

फर्रुखाबाद।जल जीवन मिशन के तहत चांदपुर ग्राम पंचायत में बिछाई गई पाइपलाइन शनिवार को पहली ही टेस्टिंग में फेल होती दिखी। पानी सप्लाई शुरू होते ही कई जगह पाइप ज्वाइंट न होने के कारण गलियों में तेज़ी से पानी भरने लगा। ग्रामीणों ने जब गलियां जलमग्न देखीं तो मौके पर हड़कंप मच गया। शिकायत मिलते ही विभाग ने तुरंत नलकूप की सप्लाई बंद कराई, लेकिन तब तक कई रास्ते बाधित हो चुके थे।

गांव में नलकूप और टंकी के साथ पाइपलाइन डालकर घरों तक कनेक्शन दिए गए हैं। कार्यदायी संस्था ने पाइप जोड़ने में लापरवाही बरती, जिसके चलते छोटी सी टेस्टिंग भी गांव में संकट बन गई। पानी भरने से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने माना कि काम जल्दबाजी में किया गया और गुणवत्ता को लेकर कोई निगरानी नहीं दिखी।

अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने पुष्टि की कि पाइप ज्वाइंट न होने के कारण पानी बाहर आया। उनके अनुसार अब सभी ज्वाइंट दोबारा जांचे जा रहे हैं और जहां खामी है वहां सुधार कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टेस्टिंग ही इतनी खराब निकली तो आगे नियमित सप्लाई शुरू होने पर हालात और बिगड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here