तिरंगा समर्पित कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता को दी अंतिम विदाई

0
44

फर्रुखाबाद । वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम भरोसे पाल का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस नेता उनके दीपपुर नगरीय स्थित गांव में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे वरिष्ठ साथी को अंतिम विदाई दी।
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला देवी ने दीपपुर नगरिया पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत नेता को कांग्रेस का झंडा तिरंगा उड़कर अंतिम विदाई दी। वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक कायमगंज लुईस खुर्शीद का शोक संदेश परिवारियों को सौंपा। उनके साथ में बड़ी तादाद में कांग्रेस नेता वकार करता मौजूद रहे। उन्होंने बता कि वरिष्ठ कांग्रेसी राम भरोसे पाल के आकस्मिक निधन हो गया था जिसकी सूचना मिलने पर उनकी अंतिम यात्रा में पहुंच कर उनको तिरंगा उढ़ाकर अंतिम विदाई देकर शोक संवेदना व्यक्त की । उनके साथ डॉo विनय कुमार,सर्वेश पाल,मुजीबुर्रहमान जिला उपाध्यक्ष,जयवीर सिंह यादव,सोशल मीडिया जिला सचिव मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here