सचिवालय कर्मी से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण दबाव का आरोप; छह लाख रुपये ऐंठे, वीडियो वायरल करने की धमकी

0
32

लखनऊ| राजधानी में सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बुलंदशहर जिले के सियाना निवासी वली मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ दुष्कर्म, आर्थिक ठगी, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न सिर्फ झांसा देकर उनसे छह लाख रुपये वसूले, बल्कि उनका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर वर्षों तक प्रताड़ित करता रहा। परेशान होकर महिला ने महानगर थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शेयर मार्केट में निवेश कर पैसे बढ़ाने के नाम पर वली मोहम्मद ने उनसे संपर्क साधा था। बातचीत बढ़ने के बाद उसने धोखे से उनका भरोसा जीत लिया और लखनऊ आकर उनसे बड़ी रकम लेकर गायब हो गया। धीरे-धीरे वह लगातार पैसों की मांग करने लगा और इसी दौरान उसने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कुल छह लाख रुपये अलग-अलग बहानों से वसूले। इस बीच उसने गुप्त रूप से उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें कई होटलों में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि वह पीड़िता के किराये के कमरे पर भी मनमानी करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता ने बताया कि वली मोहम्मद कुरैशी चूंकि जानता था कि वह सचिवालय में तैनात हैं, इसलिए वह उन्हें बदनाम करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देता रहा। वीडियो वायरल न करने के बदले वह हर महीने उनसे पैसे वसूलता था। यह उत्पीड़न वर्ष 2023 से लगातार चल रहा था।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि आरोपी पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने और हिजाब पहनकर घर से निकलने का दबाव बनाता था। यहां तक कि वह उनकी बहनों पर भी पाबंदियां लगाता था और मिलने-जुलने से रोकता था। पीड़िता ने कहा कि आरोपी से उन्हें जान का खतरा है और पुलिस से सुरक्षा एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी हैl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here