वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर दोस्त की बहन के साथ करता रहा मनमानी, शिकायत पुलिस से

0
46

धमकी देकर₹400000 ठग लेने का भी आरोप
फर्रुखाबाद। दोस्त की बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मनवाने तरीके से ब्लैकमेल करने और₹400000 भी ले लेने के मामले में पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा कि 2021 में उसके इकलौते भाई से आरोपी प्रवीन की दोस्ती हुई जिससे वह उसके घर पर आने जाने लगा 2022 में भाई की हादसे में मौत हो गई इसके बाद भी प्रवीण घर पर आता जाता रहा और उसने घर वालों का विश्वास भी हासिल कर लिया एक दिन वह घर पर मिठाई लेकर आया जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था उसे पीड़िता ने खा लिया और बेहोश हो गई प्रवीण ने उसके साथ बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर मनमानी करता रहा। उसके भाई की मौत पर मिले क्लेम को कई किस्तों में प्रवीण ने ले लिया ₹400000 प्रवीण ने पीड़िता से ठग लिए। पीड़िता ने फतेहगढ़ पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बहुत समझाने के बाद भी प्रवीण नहीं मान रहा है ऐसे में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़िता को प्रवीण के चुंगल से छुड़ाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here