भारत माता मंदिर में चोरी का मुकदमा दर्ज

0
31

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के प्रमुख मंदिर भारत माता मंदिर में चोरी होने का मुकदमा पुलिस ने मंदिर के महंत की तहरीर पर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विवरण के अनुसार पिछले दिनों फतेहगढ़ के भारत माता मंदिर में चोरी हो गई थी मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोर दान पत्र का ताला तोड़ नगदी चुरा ले गए थे। इस संदर्भ में मंदिर के महंत शंभू चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी जिसमें दर्शाया गया कि चोर मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें से ₹10000 चुरा ले गए हैं पुलिस ने महंत की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया वह जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here