शराब ठेका समेत दो खोखे टूटे, 26 पेटी देशी शराब गायब

0
38

गांव जैनापुर में पुलिस गश्त पर उठे सवाल, ग्रामीणों में रोष

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों को हैरान कर दिया। चोरों ने देसी शराब के ठेका खोखा के पिछले हिस्से को तोड़कर 26 पेटी देशी शराब चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने खोखे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले, जिससे उनकी गतिविधियों का कोई वीडियो सबूत नहीं मिल पाया।
पुलिस को मौके से एक चैन पाना पड़ा बरामद हुआ है। आशंका है कि चोरों ने यही औजार खोखा तोड़ने में इस्तेमाल किया। पुलिस इस उपकरण की जांच कर चोरों के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।
शराब ठेके के पास ही स्थित यूनिस पुत्र अब्दुल निवासी बिलालपुर का खोखा भी चोरों ने तोड़ दिया। यूनिस ने बताया कि चोर उसके खोखे से गैस सिलेंडर, लगभग 400 रुपये की नकदी, और अन्य सामान समेत कुल लगभग 7,000 रुपये का माल चुरा ले गए।
सुबह जब राहगीरों ने टूटे हुए खोखे देखे तो उन्होंने यूनिस और ठेका कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेपुर सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की।
थानाध्यक्ष ने पुष्टि करते हुए बताया देसी शराब के ठेके से चोरी की घटना सत्य है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।”
लगातार होती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here