खरीद की गई जमीन पर कब्जे का आरोप

0
40

पीड़िता ने एसपी से की न्याय की गुहार, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

फर्रुखाबाद। खरीदी गई जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने और लगातार उत्पीड़न का शिकार होने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला अर्राह पहाड़पुर निवासी राजवती पत्नी धन्नू ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने विधिवत रूप से जमीन खरीदी थी और वर्षों से उसका कब्जा उन्हीं के पास था। लेकिन हाल ही में मोहल्ले के ही सर्वेश यादव, रमेश यादव और नितेश ने जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया।
राजवती ने लिखा है कि उनका पुत्र मानसिक रूप से बीमार है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने जमीन वापस मांगने पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उनसे जान का खतरा बना हुआ है।
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने स्थानीय पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़िता को ही परेशान किया जाने लगा, जिससे उनका भय और बढ़ गया है।
पीड़िता राजवती ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि आरोपी दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here