फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ के अंतर्गत कठेरिया नगला बुढ़ाना मऊ में दरवाजे पर गंदगी फैलाने से मना करने पर एक परिवार के लोगों को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार के मुखिया ने पुलिस को डायरी दी जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकरण पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विवरण के अनुसार विवरण के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में फूल सिंह कठेरिया निवासी कठेरियन नगला बुढ़ानामऊ ने कहा कि असलम, लुक्का ,छोटू व असलम की पत्नी आदि बच्चों के जरिए पीड़ित के दरवाजे पर गंदगी फैलाते थे मना करने पर गालियां देते थे।इसी क्रम में गति दिवस जब गंदगी फैलाने से मना किया तो आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिवारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर पुलिस ने असलम लुक्का छोटू वह असलम की पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।




