फर्रुखाबाद| शौर्य दिवस के अवसर पर बजरंग दल की ओर से आयोजित होने वाली शौर्य यात्रा की तैयारियां पूरी तरह जोरों पर हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस वर्ष की यात्रा की रूपरेखा और सुरक्षा प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार यह यात्रा गुड़गांव देवी मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए स्वराज कुटी पर समाप्त होगी।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को एक मांग पत्र सौंपकर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। इसमें मार्ग की साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन और यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक इंतजामों पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई है।
संयोजक रोहन मिश्रा, मंत्री अखिलेश मिश्रा, सिद्धांत सिंह, विनय दुबे और अन्य पदाधिकारी नगर प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित हो। उनका कहना है कि शौर्य यात्रा युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण साधन है।
नगर प्रशासन ने भी सुरक्षा प्रबंधों और यातायात नियंत्रण के लिए संबंधित अधिकारियों को तैनात कर दिया है। बजरंग दल ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग के आसपास अनुशासन बनाएं रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।






