साइबर क्राइम थाना फतेहगढ़ की बड़ी उपलब्धि: ठगी के शिकार नागरिकों के ₹1,99,814 सफलतापूर्वक वापस कराए

0
31

फर्रुखाबाद। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और ठगी पीड़ितों को राहत दिलाने के उद्देश्य से थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,99,814 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरंतर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
साइबर थाना फतेहगढ़ को हाल ही में अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें पीड़ितों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक और बैंकिंग फ्रॉड का सामना करना पड़ा था। टीम ने सभी प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रांजैक्शन को फ्रीज कराया तथा संबंधित बैंक और नोडल एजेंसियों के माध्यम से धनराशि को सुरक्षित वापस कराया।
पीड़ितों को वापस कराई गई राशि श्रीमती मीना देवी – ₹99,900, सचिन राजी – ₹89,914.58, विनीत कटियार – ₹10,000 साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न तरीकों से की गई ठगी में फँसे इन पीड़ितों के लिए यह कार्रवाई बड़ी राहत साबित हुई है।
बरामदगी में योगदान देने वाली साइबर क्राइम थाना टीम में निरीक्षक राजेश कुमार एवं उनकी पूरी साइबर टीम शामिल रही, जिनकी सक्रियता, सतर्कता और तकनीकी दक्षता के चलते यह सफलता संभव हो सकी।
साइबर सेल फतेहगढ़ ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इंटरनेट पर बढ़ते अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सतर्कता और जागरूकता है।
पुलिस ने नागरिकों से कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें बैंकिंग जानकारी साझा न करें ओटीपी या पासवर्ड किसी को न बताएं संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत रिपोर्ट करें।
किसी भी ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत:
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
या राष्ट्रीय पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें
इसके अलावा नागरिक नजदीकी थाने में भी लिखित शिकायत दे सकते हैं
साइबर क्राइम थाना फतेहगढ़ की यह कार्रवाई जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति पुलिस की गंभीरता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी प्रयास का स्पष्ट प्रमाण है। यह कदम पीड़ितों में विश्वास बहाल करने और साइबर अपराधियों के हौसले पस्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here