27.9 C
Lucknow
Monday, October 12, 2026

मिशन शक्ति अभियान 5.0: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Must read

फतेहगढ़/फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Abhiyan) 5.0 के अंतर्गत आज विकासखंड बढ़पुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षा, सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट निर्मला राजपूत ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिनमें

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन,

181 – महिला हेल्पलाइन (घरेलू हिंसा संबंधी सहायता),

1090 – वुमन पावर लाइन,

112 – आपातकालीन सेवा नंबर,

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

शामिल हैं।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी संकट, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में ये नंबर तुरंत सहायता उपलब्ध कराते हैं।

निर्मला राजपूत ने सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिकाओं से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर पूजा पाल ने छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में बताया और पम्पलेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी तरह की आपात स्थिति में सेंटर एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपिका राजपूत सहित सभी अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

छात्राओं ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं के बारे में प्रश्न पूछे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article