गुवाहाटी: काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Kaziranga Park) के सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने एक सींग वाले गैंडों (rhino) के शिकार की कोशिश नाकाम कर दी है, जबकि शिकार के प्रयास में शामिल पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्वी रेंज, गामारी और अपराध जाँच रेंज द्वारा चलाए गए इस सफल अभियान में गोहपुर के पास पार्क के एक बाहरी इलाके से दो गोला-बारूद और एक राइफल भी बरामद की गई है।
पार्क निदेशक सोनाली घोष ने सोमवार को कहा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर गैंडों के शिकार के लिए पड़ोसी राज्य से हथियार लाया गया था। इस कृत्य में सात आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि रावनमुख निवासी बिस्वरूप मिली (डाकर मिली) नामक एक व्यक्ति को 30 नवंबर को गिरफ्तार कर गोहपुर की अदालत में पेश किया गया। बाद में आर पेगु, बिरगु पेगु, बिमल पाचुंग और शिव गुरु पाचुंग सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो दर्शाता है कि सतर्क वन विभाग द्वारा शिकार के प्रयासों को कितनी बार विफल किया गया है।


