पूर्व विधायक सुरेश चंद्र यादव का हृदय गति रुकने से निधन

0
60

फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक सुरेश चंद्र यादव का सोमवार तड़के हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे अपने निज निवास नेकपुर चौरासी में थे, जहां सुबह लगभग 5 बजे उनकी हृदय गति अचानक रुक गई और उनका स्वर्गवास हो गया। परिवार द्वारा उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरेश चंद्र यादव क्षेत्र की राजनीति में एक मजबूत और लोकप्रिय छवि रखते थे। वे सरल स्वभाव और जनता से जुड़ाव के कारण वर्षों तक लोगों के बीच सम्मानित रहे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

दिवंगत नेता के पुत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौशलेंद्र यादव ने कहा कि पिता का जाना उनके लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों स्तरों पर अपूरणीय क्षति है। परिवार और नजदीकी लोगों ने बताया कि सुरेश चंद्र यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन अचानक हुई हृदय गति रुकने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here