भारत जानो प्रतियोगिता में ऑल सेंट्स कीक्ष टीम ने मारी बाजी

0
25

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत (उत्तर मध्य क्षेत्र 2) की प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन बजरंग शाखा फतेहगढ़ के आतिथ्य श्यामनगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार हुआ।सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर द्वीप प्रज्वलन किया। सभी ने अपने स्थान पर खड़े होकर वंदेमातरम गीत गाया। प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र नारायण पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का पुष्प रूपी शब्दों से स्वागत किया।आतिथ्य शाखा की शाखा गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती विंदु दुबे ने सभी अतिथियों का वंदन तिलक लगाकर एवं सचिव अवनींद्र सक्सेना ने उत्तरी पहनाकर स्वागत वंदन किया।प्रतियोगिता में पांचाल प्रांत के चार जनपदों (औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद) की विभिन्न शाखाओं की कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की एक दर्जन टीमों ने भागीदारी की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता एवं क्षेत्रीय पर्यवेक्षक संजय दुआ, विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष ब्रह्मावर्त प्रांत ,जी. के. मिश्रा प्रांतीय महासचिव मौजूद रहे।
कनिष्ठ वर्ग
आलसेंट पब्लिक स्कूल के अनुराग यादव, कु उन्नति यादव ने पहला ,होली प्वाइंट एकेडमी भरथना विद्यालय के यस यादव, रुद्र प्रताप सिंह ने दूसरा व बी बी एस स्मृति विद्यापीठ औरैया के प्रतीक पोरवाल वेदांश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।शेष टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्रीमती अनीता पाठक, संजय गुप्ता, प्रवेंद्र गुप्ता, आर के वर्मा, के के पाठक, आर के गुप्ता, चंद्र शेखर राठौर, राम प्रकाश पाल,आतिथ्य बजरंग शाखा से अवनींद्र सक्सेना ,श्रीमती विंदु दुबे, श्रीमती उपासना शर्मा, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती रचना वर्मा,पांचाल शाखा से श्री आलोक गुप्ता, विभिन्न विद्यालयों से पधारे शिक्षक गण , एवं विद्यामंदिर श्यामनगर के समस्त अध्यापक , कर्मचारी आदि की उपस्थित रही। सभी का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here