फर्रुखाबाद। किशोरी को गायब करके बेंच देने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया व जांच पड़ताल शुरू कर दी।
अदालत में दिए गए शिकायती पत्र में मालती देवी निवासी शीशम बाग ने कहा कि उसकी बेटी प्रियंका उम्र 18 वर्ष पीडी महिला डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है 28 अक्टूबर को वह विद्यालय जाने की बात कह कर चली गई लेकिन शाम को जब वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई जिसमें मालूम पड़ा की अवधेश, उन्नति ,व प्रिया निवासी शमशाबाद ने उसे बहला ला फुसलाकर गायब कर दिया जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने गाली गलौज किया और कहा कि जान से मार देंगे ।उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रियंका को अजीत राजपूत के हाथों बिक्री कर दिया है। घटना की शिकायत पुलिस की लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई एसपी से भी गुहार लगाईक्षलेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा है अदालत ने सुनवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश पुलिस को दिया ।अदालत के आदेश पर पुलिस ने अजीत राजपूत, अवधेश ,उन्नति, प्रिया के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही शुरू कर दी है।





