डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के घर सुनी मन की बात

0
30

संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विशेष चर्चा

उन्नाव| रविवार को राजनीतिक गतिविधियों का माहौल गर्म रहा, जब प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था।

सुबह से ही अनुराग अवस्थी के घर पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही पार्टी नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। परिसर में LED स्क्रीन और ध्वनि व्यवस्था की विशेष तैयारी की गई थी ताकि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सहजता से सुन सकें।

कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, आगामी चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश को दिशा देने वाला प्रेरणास्रोत है। कार्यकर्ताओं द्वारा जनता के बीच इसे नियमित रूप से प्रचारित किए जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है।

डिप्टी सीएम ने जिले के कुछ स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों की समीक्षा पर भी अनौपचारिक चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। कार्यक्रम के उपरांत वह अपने अगली मंजिल कानपुर के लिए रवाना हो गए।

उनके इस दौरे को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि डिप्टी सीएम का यह दौरा पार्टी के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here