माफियाओं पर किसान नेता का एक्सीडेंट कराने का आरोप, धरना स्थल से घर जा रहे थे गिरीश चंद्र

0
36

फर्रुखाबाद। धरना स्थल से किसी कार्य से अपने घर जाते वक्त किसान नेता गिरीश चंद्र शाक्य अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए । उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया भाकियू अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी ने आरोप लगाया कि घटना को आंदोलन से घबरा लोगों ने करवाया है।
ज्ञात हो कि गत 25 दिन से कायमगंज में भाकियू का धरना चल रहा है जिस पर निरंतर कार्यकर्ताओं को शिक्षा माफियांओ द्वारा धमकियां दी जा रही थीं और कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकला पा रहा था। गत शाम को भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य जो धरने का नेतृत्व कर रहे हैं वह किसी कार्य से धरना स्थल से अपने घर जा रहे थे तभी अचानक धरना स्थल के सामने एक तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए उनकी हालत बनी हुई नाजुक है। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया एक्सीडेंट कराया गया हैजिसमें शिक्षा माफियाओं और कन्या विद्यापीठ की प्रिंसिपल का हाथ है।घायल गिरीश चंद्र को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना का जिम्मेदार प्रशासन है यदि तहसील प्रशासन कायमगंज और जिला प्रशासन ने समय पर समस्याओं का निस्तारण कर दिया होता तो आज यह दुर्घटना नहीं हुई होती। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा किसी भी घटना से हम लोग घबराने वाले नहीं हैं कार्यक्रम और धरने को और भी ज्यादा धार दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here