राष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में देशभर से आए मनोवैज्ञानिकों ने की सहभागिता
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी स्थित सेमिनार हॉल में नई सुबह इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार/सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी की नई पुस्तक ‘मानव वृद्धि एवं विकास’ का विमोचन किया गया।
विमोचन कार्यक्रम में माननीय श्री आलोक अग्निहोत्री, अपर जिला जज व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी, श्री राधा कृष्ण मिश्रा, अधीक्षक, केंद्रीय कारागार वाराणसी, प्रो. राजीव बाटला, विभागाध्यक्ष, जियो-फिजिक्स बीएचयू तथा सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी ने संयुक्त रूप से पुस्तक का अनावरण किया।
इस दौरान डॉ. मनोज तिवारी को मनोचिकित्सक डॉ. अजय तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉ. तिवारी इससे पहले अब तक 12 पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। इनमें बाल विकास एवं अधिगम, मनोविज्ञान: शैक्षिक मूल्यांकन व प्रबंधन, एचआईवी/एड्स: दशा व दिशा, मनोविज्ञान व शिक्षण (दो संस्करण), बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, बाल मनोविज्ञान: शिक्षण व जीवन कौशल, शिक्षा मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य: सार्वभौमिक मुद्दा जैसे महत्वपूर्ण शीर्षक शामिल हैं।
उनके द्वारा कई अन्य पुस्तकों में अध्याय लेखन भी किया गया है।
डॉ. तिवारी की पुस्तकें विशेष रूप से विशेष शिक्षा, दिव्यांगता, मनोविज्ञान एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हिंदी भाषी विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जाती हैं।
अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में उनके 79 शोध व समसामयिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं।
उद्घाटन सत्र में देशभर से आए 400 से अधिक क्लिनिकल व पुनर्वास मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशेष शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सुनीता तिवारी, डॉ. ज्योत्सना सिंह, शालू यादव, श्री अमरेश कुमार, डॉ. जी.सी.के. परेरा, राजीव सिंह, गौरव चक्रवर्ती, अर्पिता मिश्रा आदि की विशेष उपस्थिति रही।
डॉ. मनोज तिवारी को इस पुस्तक विमोचन के अवसर पर
डॉ. अमित तिवारी, अनुराग तिवारी, राजेश उपाध्याय, मनीष सिंह, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा सहित देशभर के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।





