33 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

फर्रुखाबाद: बिजली घर में केबिल बॉक्स में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज नगर के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) रोड स्थित बिजली घर में केबिल बॉक्स में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित (Power supply disrupted) हो गई है। यह खराबी शाम करीब 4 बजे सामने आई, जिसके बाद से लगभग 120 गांवों में बिजली गुल है।

सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खराब केबिल को बदलने का काम शुरू कर दिया। आपूर्ति बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। केबल बदलने के कार्य में लाइनमैन अनिरुद्ध कुमार, मंजेश, प्रदीप कुमार, वीरसिंह, विकास यादव और प्रदीप यादव सहित कई कर्मचारी लगे हुए हैं।

नोडल अधिकारी गोपाल मिश्र ने बताया कि केबिल बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article