अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव का 25 नवंबर को होगा विवाह, लद्दाख की वकील सेरिंग बनेंगी जीवनसंगिनी

0
157

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार में खुशियों का मौका आने वाला है। उनके चचेरे भाई आर्यन यादव का विवाह 25 नवंबर को सैफई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा। इस पारिवारिक समारोह को लेकर समाजवादी परिवार और पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग के साथ तय हुई है, जो पेशे से वकील हैं और दिल्ली हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं। सेरिंग के पिता लद्दाख के प्रतिष्ठित कारोबारी और ठेकेदार माने जाते हैं। रविवार को आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने भी शिरकत कर नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी। दोनों परिवारों ने मूल रूप से मार्च 2025 में विवाह करने का निर्णय लिया था, लेकिन आर्यन के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद यह समारोह टाल दिया गया था। अब शुभ मुहूर्त के अनुसार शादी की तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

आर्यन यादव की प्रारंभिक शिक्षा इटावा में हुई। इसके बाद उन्होंने डीपीएस नोएडा से कक्षा 7 से 12 तक की पढ़ाई की। आर्यन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स पूरा करने के बाद विदेश में उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने कार्डिफ यूनिवर्सिटी, यूके से BSc in Business और यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से 2019 में Master of Commerce की डिग्री प्राप्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here