नई दिल्ली: राजधानी Delhi और NCR में वायु गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज हुआ, जिसे “बेहद खराब” श्रेणी माना जाता है।
दिल्ली के बवाना में AQI 431, अशोक विहार में 412, जहांगीरपुरी में 433 और बुराड़ी में 404 रिकॉर्ड किया गया। इससे क्षेत्र की हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर स्थिति में बना हुआ है।
एनसीआर के शहरों में भी हालत चिंताजनक हैं। नोएडा में AQI 556 और मेरठ में AQI 453 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि प्रदूषण के इस स्तर पर लोग अनावश्यक बाहर न निकलें, मास्क का उपयोग करें और सांस की बीमारी से पीड़ित लोग विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने प्रदूषण की स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है।


