डेडबॉडी की गलत पहचान से मचा हंगामा, अफरा-तफरी में दो शवों की फिर से कराई गई शिनाख्त

0
35

प्रयागराज। जिला पोस्टमार्टम हाउस में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई, जब कर्मचारियों ने डेडबॉडी की गलत पहचान कर परिजनों को दूसरे व्यक्ति का शव सौंप दिया। जैसे ही परिजनों ने चेहरे पर पड़े घाव और आकृति देखकर शव को पहचानने से इनकार किया, पोस्टमार्टम हाउस में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सभी शवों की दोबारा जांच-पड़ताल कराई गई। तब उजागर हुआ कि रेलवे कर्मचारी के परिजन गलती से एक दुकानदार का शव लेकर घर की ओर निकल चुके थे।

सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें रास्ते से वापस बुलाया और पोस्टमार्टम हाउस में दोबारा शिनाख्त कराई गई। सही पहचान सुनिश्चित करने के बाद दोनों परिवारों को उनके-अपने परिजनों के शव सौंपे गए।

दुकानदार के बेटे ने पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि इस गलती ने उनके परिवार को बड़ी मानसिक पीड़ा दी। गलत पहचान के कारण पोस्टमार्टम हाउस में करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here