डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा बैठक, लाभार्थियों को जल्द ऋण वितरण के निर्देश

0
39

Farrukhabad| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिले में संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना, उद्यान विभाग, एनआरएलएम, मत्स्य विभाग और डूडा की प्रगति की अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों और बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन पात्र लाभार्थियों की पत्रावलियां प्राप्त हो चुकी हैं, उन्हें यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बैंकों को चेतावनी दी कि कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए, सभी फाइलें समयसीमा के भीतर निस्तारित की जाएं ताकि लाभार्थियों को नियमानुसार ऋण उपलब्ध कराया जा सके।

डीएम ने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए समयबद्ध कार्यवाही अनिवार्य है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लाभार्थियों से निरंतर संपर्क में रहते हुए उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएँ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एलडीएम, जिला उद्यान अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here