सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भरा मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म

0
34

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के मीटिंग रूम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत अपना फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 के मतदाता हैं।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाए जा रहे इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने सीएम योगी को फॉर्म उपलब्ध कराया, जिसे भरकर उन्होंने तुरंत बीएलओ को सौंप दिया। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को सही, अद्यतन और त्रुटिहीन रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है, ताकि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रहे।

इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा, तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, नगर निगम बोर्ड के उपसभापति पवन त्रिपाठी, और जीडीए बोर्ड सदस्य दुर्गेश बजाज उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here