खदान हादसा: बिल्ली मारकुंडी में मलबे तले 15 के दबे होने की आशंका, एक मजदूर की मौत की पुष्टि

0
47

सोनभद्र| बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र में पत्थर खदान धंसने से बड़ा हादसा हो गया। भारी मलबे के नीचे कई मजदूरों के दबे होने की आशंका के बीच एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी है। अब तक एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान राजू सिंह गौड़ पुत्र त्रिवेणी सिंह गौड़, निवासी टोला अमरीनिया, ग्राम पंचायत परसोई के रूप में हुई है। उसकी जेब में मिले मोबाइल फोन के कॉल डायल नंबरों से पहचान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जिसके बाद उसके भाई सोनू सिंह ने शव की पुष्टि की।

मौके पर प्रशासनिक टीम तैनात है और लगातार मलबे को हटाने का काम जारी है। अनुमान है कि लगभग 15 मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया है। जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश देते हुए स्थानीय लोगों से शांति और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बचाव दलों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here