स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस में बम की अफ़वाह से हड़कंप, स्टेशन पर युवक उतारकर जांच

0
32

अलीगढ़l  दिल्ली से बिहार जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री के पास बम होने की सूचना पर शुक्रवार देर रात अलीगढ़ जंक्शन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर पहुंचकर ट्रेन की गहन चेकिंग की। कंट्रोलर प्रयागराज से मिली फोटो और सूचना के आधार पर बताए गए व्यक्ति को उसके सामान सहित ट्रेन से उतार लिया गया। चेकिंग के दौरान उसके बैग में सिर्फ अमरूद, खाने-पीने की सामग्री और कपड़े मिले। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 35 वर्षीय सुशील सैनी पुत्र राजकुमार सैनी निवासी ग्राम बिचखाना, थाना अरेर, पोस्ट—मधुबनी, बिहार बताया। उसने बताया कि वह फरीदाबाद की डबुआ फल मंडी में दुकान नंबर 62 पर काम करता है और अपने माता-पिता को गांव से लाने जा रहा था। आरपीएफ के सहायक आयुक्त गुलजार सिंह के अनुसार 15 नवंबर रात लगभग 11:05 बजे यह सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12560/12562 के फ्रंट साइड के जनरल कोच में एक यात्री के पास बम जैसी वस्तु होने की आशंका है। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी, क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम, डॉग स्क्वाड व सिविल पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर पहुंची टीम ने इंजिन से दूसरे जनरल कोच की सीट संख्या 247503/सी पर बैठे संदिग्ध युवक को चिन्हित कर तलाशी ली, पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। फिलहाल पुलिस उसकी पूरी antecedents जांच कर रही है और उससे आगे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here