नोएडा: Noida की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का आखिरकार पुलिस (police) ने करीब 9 दिन में खुलासा आकर दिया है। नोएडा में 6 नवंबर को नाले में महिला की सिर कटी लाश मिली थी। उसकी पहचान प्रीति यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के कपड़े, शव के अवशेष आलाकत्ल के साथ बस की बरामदगी के साथ आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया आरोपी और मृतक के बीच विवाद, ब्लैकमेल, अवैध संबंध हत्या की वजह बन गई।
हत्यारोपी राधा स्वामी सत्संग ब्यास का बस ड्राइवर मोनू सोलंकी गिरफ्तार हुआ। दोनों जीन्स फैक्ट्री में काम करते थे। फिर फिजिकल रिलेशन बन गए। मोनू सोलंकी ने बताया– ‘प्रीति मुझसे कमाई के सारे पैसे ले लेती थी। वो मुझे ब्लैकमेल कर रही थी। इसलिए मैं उसे अपनी बस में ले गया। पहले मोनू ने प्रीति के लिए मैगी और अपने लिए पराठा खरीदा और बस में खाने लगे तभी दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में मोनू ने मछली और मुर्गा काटने वाले गडांसे से प्रीति का गला काट दिया। पहचान मिटाने के लिए उसके गर्दन और हाथ काटकर अलग कर फेंक दिए।
मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने शव के अवशेष, कपड़े, गडांसा और घटना के समय प्रयोग की जाने वाली बस UP16KT0037 को बरामद कर लिया। फोरेंसिक जांच में सामने आया कि बस में मिले खून के धब्बे किसी इंसान के हैं. पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू को कोर्ट में पेश किया गया है।


