एडीजी आलोक सिंह ने किया कन्नौज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के दिए निर्देश

0
112

कन्नौज। एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह ने कन्नौज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एसपी विनोद कुमार के साथ मिलकर कन्नौज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने स्टेशन परिसर, पार्किंग एरिया तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पार्किंग में खड़ी बिना नंबर की गाड़ियों को मौके पर ही थाने भेजने के निर्देश दिए गए।

एडीजी आलोक सिंह ने अधिकारियों को स्टेशन पर सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थलों पर हर समय पुलिसकर्मी मुस्तैद रहें ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान एसपी विनोद कुमार ने एडीजी को स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम और निगरानी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। एडीजी ने स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उनकी ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एडीजी के दौरे से पुलिस प्रशासन सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया, जिससे आम यात्रियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here