17.9 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

फर्जी मुकदमे का धंधा: ‘दुल्ला’ रही विषकन्याओं की गैंग लीडर

Must read

– लोगों से वसूली के लिए झूठे मुकदमे दर्ज कराने की साजिशों में अवधेश संग रहती सक्रिय
– कई बार हो चुकी पिटाई – फिर भी नहीं रुकी दुल्ला

यूथ इंडिया संवाददाता |

फर्रुखाबाद: जनपद के न्यायिक गलियारों और ग्रामीण अंचलों (rural areas) में इन दिनों एक महिला का नाम चर्चाओं में है — दुल्ला, जिस पर आरोप है कि वह पैसे लेकर लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज (fake cases) करवाने का गिरोह चला रही है। बताया जाता है कि यह गिरोह विशेषकर अनपढ़ और लालच में पड़ जाने वाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है, फिर उनसे मनचाही एफआईआर लिखवाकर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती रही।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुल्ला ने अपने शातिर तौर-तरीकों के कारण कई बार लोगों को परेशान किया है। कुछ मामलों में तो गांव वालों ने उसकी पिटाई तक की, लेकिन फिर भी वह अपनी पुरानी हरकतों से बाज नहीं आई। ग्रामीण बताते हैं कि उसके पैतृक गांव में भी लोग उससे खौफ खाते हैं।

लोगों का कहना है कि दुल्ला आज भी पेशेवर तरीके से सक्रिय है और वकील अवधेश तथा दलालों के साथ मिलकर फर्जी मुकदमे गढ़ती है। कई पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दुल्ला की मिलीभगत से वकील अवधेश मिश्रा ने झूठे केस दर्ज कराये, जिनमें बाद में जांच के दौरान कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

फर्रुखाबाद शहर और कस्बाई इलाकों में अब इस पूरे प्रकरण की चर्चा जोरों पर है। पीड़ित पक्षों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो न्याय की आड़ में निर्दोषों को फंसाने का काम कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यदि इस संबंध में कोई ठोस शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने किसी भी शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article