खेत की मेड काटने और मारपीट के आरोप में आठ ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज

0
48

एसडीएम के आदेश पर राजेपुर पुलिस ने की कार्रवाई

फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का में खेत की मेड काटने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में आठ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अमृतपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर मंगलवार को की गई।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी एक युवक ने राजेपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि गांव के ही आठ लोगों ने उसके खेत की मेड काट दी। जब उसने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपितों ने उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा और मामले की शिकायत एसडीएम अमृतपुर से की।

पीड़ित की शिकायत पर एसडीएम ने तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए और राजेपुर पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी सुदैश कुमार ने आठ ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीरता से लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here