16 वर्षीय किशोरी लापता, घर से बिना बताए निकली,पुलिस जांच जुटी

0
48

मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली मोहम्मदाबाद में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री को अपने भाई को गोद दिया था। किशोरी पिछले दो माह से प्राथी के पास गांव में रह रही थी। 1 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चली गई।
जब परिवार ने उसकी तलाश की, तो उन्हें पता चला कि सोहेल नामक व्यक्ति किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिवार ने सोहेल नामक व्यक्ति पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित हलका इंचार्ज आशू यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here