दलित लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण

0
51

आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने, परिवार को जान से मारने की धमकी दी

मोहम्मदाबाद एक दलित लड़की ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

27 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि करीब 15 महीने पहले जब वह डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी, तब गांव के ही अभय सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के अनुसार, अर्जुन ने उसे अपने निजी आवास पर बुलाया और अपने दोस्त की मदद से शादी के नाम पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद अर्जुन सिंह ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और कहा कि वह “चमार जाति” की लड़की से शादी नहीं करेगा। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को जान से मार देगा।

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके एक लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से उसने 10 हजार रुपये दिए भी थे।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी अजय वर्मा को सौंपी गई है, जो निष्पक्ष जांच के बाद कानूनी कार्यवाही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here