बैठक में हुआ समस्याओं पर विस्तारसे चर्चा
फर्रुखाबाद। शिक्षक संध ने पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला बेसिक शिक्षक अधिकारी को सौंपा। बीएसए ने शिक्षक नेताओ को मांगो पर तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान के नेतृत्व मे आकस्मिक बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री राज किशोर शुक्ल ने किया। बैठक के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर बीएसएफ को ज्ञापन दिया गया। प्रमुख मांग मे शिक्षकों का चयन वेतनमान दिलाने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि संशोधित करने ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में शासन द्वारा एक कमेटी गठित थी। कमेटी का निर्णय आने तक ऑनलाइन उपस्थिति के लिए शिक्षकों पर दबाव न बनाया जाए शिक्षिकायो को मैटरनिटी लीव समय से पूर्व स्वीकृत की जाए। शासन द्वारा दिवाली बोनस एवं बढ़ा हुआ डीए एरियर जुलाई से सितंबर भुगतान कराया जाए। बैठक में बड़ी तादाद में शिक्षक मौजूद रहे।





