हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद का रक्तदान शिविर, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

0
64

फर्रूखाबाद। आज हुतात्मा दिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम रजनीकांत जी उपस्थित रहे। शिविर का संचालन विभाग संयोजक अभिषेक जी ने किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा, जिला संयोजक सुदीप, सह संयोजक रोहन, जिलाध्यक्ष मुकेश तथा जिला गोरक्षा प्रमुख योगेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके साथ ही जिला मिलन केंद्र प्रमुख सरवन, जिला बलोपासना प्रमुख अनुज, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत, नगर मंत्री विनोद, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र, नगर मंत्री चंदन, नगर सह संयोजक चंदन, आर्यन, जिला कार्याध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, नगर उपाध्यक्ष योगेश, दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजक खुशबू यादव तथा जिला सह मंत्री प्रवीन अवस्थी जी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर देशभक्ति नारों से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

समापन पर अधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here