सीओ पर पति ने लगाया धमकी देने का आरोप : पत्नी कहती हैं, कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना भेज दूंगी जेल

0
44

आजमगढ़। जनपद के पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सीओ सदर के पति डॉ. सत्यम, जो राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, ने अपनी ही पत्नी पर धमकी देने और अलग रहने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को वे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से मिलने पहुंचे और अपनी व्यथा बताई।डॉ. सत्यम ने बताया कि उनका विवाह जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल से हुआ था। अप्रैल 2024 में उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, लेकिन इसके बाद पत्नी उनसे अलग रहने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुत्र का नाम उनकी अनुमति के बिना बदल दिया गया पहले बच्चे का सरनेम ‘गुप्ता’ था, जिसे अब ‘जायसवाल’ कर दिया गया है।”डॉ. सत्यम का कहना है कि शादी के बाद उनकी पत्नी की विधिवत विदाई कभी नहीं हुई, और अब जब वे बातचीत की कोशिश करते हैं, तो पत्नी उन्हें जेल भेजने की धमकी देती हैं। उन्होंने बताया पत्नी ने मुझसे कहा कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, नहीं तो भेज दूंगी जेल।
उन्होंने बताया कि मार्च 2025 में उन्होंने अदालत में तलाक के लिए आवेदन दिया है, लेकिन पत्नी न तो तलाक देने को तैयार हैं और न ही साथ रहने को।इस पूरे मामले पर एसपी आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने कहा यह उनका व्यक्तिगत मामला है। वे हमारे पास आए थे, बातचीत भी हुई, लेकिन उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।
मामले ने पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल बना दिया है, क्योंकि आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद एक सरकारी डॉक्टर है, जबकि पत्नी एक पुलिस अधिकारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here