भारत की एकता और अखंडता की प्रतीक थीं इंदिरा गांधी: मल्लिकार्जुन खरगे

0
25

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शक्ति स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और 1, सफदरजंग रोड स्थित उनके स्मारक का भी दौरा किया।

इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व व दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और एक सशक्त, प्रगतिशील भारत का निर्माण किया — साहस की ऐसी प्रतिमूर्ति, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और हमारी आदर्श इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”

उन्होंने आगे कहा कि भारत की ‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी का जीवन लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका साहस, दृढ़ता और दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा। खरगे ने कहा, “उन्होंने देश की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अद्भुत योगदान दिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here